Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं ,(6 मई 2026)। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने बुधवार को बीडीके अस्पताल में संचालित रामाश्रय वार्ड, पेलिएटिव केयर क्लिनिक एवं डे-केयर क्लिनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
डॉ सर्वा ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखते हुए बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड एवं क्लिनिक में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक भी लिया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
इस दौरान पेलिएटिव केयर क्लिनिक नोडल अधिकारी डॉ. सुशील सैनी, RMO डॉ सिद्धार्थ शर्मा, हेल्थ मैनेजर डॉ नवीद अख्तर सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।