Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सदाचार व टीम भावना करें कार्य – आबकारी आयुक्त

राजस्थान आबकारी सेवा संघ ने आबकारी आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, (20 अप्रेल 2026)। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि कार्य के प्रति सदाचार रखते हुए विभागीय वित्तिय, निरोधात्मक लक्ष्यों को टीम भावना से पूर्ण किया जाना चाहिए। प्रदेश में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाहियों करते हुए इनकी संख्या में वृद्धि की जानी चाहिए। आबकारी आयुक्त मेहता सोमवार को आबकारी सभागार में राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान आबकारी सेवा संघ का स्वागत व अभिनन्दन करने पर आभार प्रकट किया।

इससे पूर्व राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आबकारी आयुक्त नमित मेहता से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनको आबकारी आयुक्त का पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रदान की। राजस्थान आबकारी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने आबकारी आयुक्त को भरोसा दिलाया कि वे सभी एकजुट होकर समस्त विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने आबकारी आयुक्त को विभागीय डीपीसी, पदोन्नति, ग्रेड पे सहित मांगों का मांग पत्र भी सौंपा। इस पर आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने समस्त मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राजस्थान आबकारी सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव अशोक कुमार डिडेल, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.