Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के लूणावास खारा में पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास
62.50 लाख रुपये के विकास कार्यों किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
जयपुर, (31 मार्च 2026)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणावास खारा में पशु चिकित्सालय सहित 62.50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र एवं सतत विकास के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति सहित सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर राजस्थान की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर बनाना है।
400 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय में होंगे क्रमोन्नत—
विधि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक उन्नयन के लिए बजट में 69 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो 2023-24 से 35 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 हजार करोड़ रुपये का व्यय कर 400 विद्यालयों को सीएम राइज विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।