Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के धवा में ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का किया शिलान्यास

1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

जयपुर, (31 मार्च 2026)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर धवा में राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय सहित 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक ‘समृद्ध राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान’ का निर्माण करना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि असहाय, विमन्दित, लावारिस रोगी जिन्हें दस्तावेजों के अभाव में समुचित चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप राज सुरक्षा योजना और राज ममता अभियान शुरू किया जाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य एवं सड़क आधुनिकीकरण—

पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र लूणी में 2 वर्षों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 69 करोड़ 49 लाख 92 हजार रुपये के 32 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में लूणी में लगभग 5 अरब रुपये की लागत से 491 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धवा में पुलिस थाना और लूणी में पुलिस वृत्त कार्यालय की भी सौगात मिली है।

आयुष चिकित्सा पद्धति हॉलिस्टिक हेल्थ का आधार—

विधि मंत्री ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति न केवल हमारी प्राचीन विरासत है, बल्कि वर्तमान में हॉलिस्टिक हेल्थ का आधार भी है। इसमें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी सहित 5 चिकित्सा पद्धतियों को सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के दौर में आयुष का महत्व और अधिक बढ़ गया है। यह पद्धति केवल लक्षणों का इलाज नहीं करती बल्कि रोग के मूल कारण पर प्रहार करती है। इसमें प्राकृतिक तत्वों के उपयोग के कारण इनके साइड-इफेक्ट्स न के बराबर होते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शिलान्यास—

– राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय (90 लाख रुपये)

लोकार्पण—

– देवासियों के बास में सीवरेज लाइन (10 लाख रुपये)

Leave A Reply

Your email address will not be published.