Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पंचायती राज राज्य मंत्री ने बारां में की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ - देवासी

जयपुर, (19 मार्च 2026)। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व बारां जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को बारां मे राज्य सरकार की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास के विजन के साथ की गई सभी घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को समय पर मिले। इसके लिए सभी अधिकारी तत्परता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।

पंचायती राज राज्य मंत्री ने बारां मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सभी विभाग त्वरितता के साथ बजट घोषणाओं के लक्ष्यों को पूरा करने के प्रति संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा कि जिले के विकास व आमजन के हित में की गई बजट घोषणाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध व शत प्रतिशत पूरा करते हुए उपलब्धि प्राप्त की जाए।

बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़क, बिजली एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं के पर्यवेक्षण एवं समाधान, बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन तथा विभिन्न स्तरों पर जारी होने वाली स्वीकृतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही पंच गौरव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

देवासी ने बैठक में आगामी ग्रीष्म काल के दौरान जिले में पेयजल की सुचारू आपूर्ति को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही जिले में एलपीजी की उपलब्धता व वितरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ईआरसीपी, नमो नर्सरी, फलदार पौधों के उत्पादन, रामगढ़ में पर्यटन विकास व राइजनिंग राजस्थान सहित अन्य कार्यों को लेकर भी निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा के सुझावों के आधार पर अधिकारियों को विभागीय गतिविधियों में सामंजस्य और तेजी लाने को कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.