Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं में अधिवक्ताओं का सम्मान, लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य पर सराहना

झुंझुनूं, (19 मार्च 2026)। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं एवं जिला अभिभाषक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सूचना केंद्र सभागार में लोक अदालत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्री काउंसलिंग के दौरान मामलों के निपटारे में बेहतरीन योगदान देने पर अधिवक्ता रजत आबूसरिया एवं अधिवक्ता नवीन सैनी को सम्मानित किया गया।

आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से ही झुंझुनूं जिला लोक अदालत प्रकरणों के निस्तारण में प्रदेशभर में शीर्ष स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. घासीराम वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता अपने उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर योगदान देते रहें। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष रतन मोरवाल ने आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह एवं समाजसेवी विजय गोपाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता योगेंद्र शर्मा ने किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता डीपी वर्मा, कमल शर्मा, फूलचंद सैनी, बजरंग लाल, मुकेश कुमार सिंह, लक्ष्मी चौधरी, लक्ष्मीकांत, मंजू, सुनील सेवदा, ओमप्रकाश सैनी, तेजवीर, विजेन्द्र बिश्शू, करण, मौहम्मद आमिर, अमजत अली, आरती कुमावत, मुकुल, स्वीटी चौहान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.