Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डीएनटी (विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदाय) पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर विभाग ने शिविरों के संचालन की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ाया समुदाय को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए बढ़ाई शिविरों की तिथि

जयपुर,( 3 फरवरी 2026)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदेश भर में घुमन्तू समुदाय (विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू) के लिए चलाए जा रहे पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर आगामी 15 फरवरी संचालित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में घुमन्तू समुदाय के लोगों को पहचान पत्र जारी करने के लिए 12 से 31 जनवरी तक पहचान प्रमाण पत्र सहायता शिविर संचालित किए गए थे। समुदाय के प्रतिनिधियों की मांग और ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने के लिए इन शिविरों की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।

 गहलोत ने कहा कि शिविरों के आरंभ होने से अबतक ई मित्र पोर्टल पर डीएनटी पहचान पत्र के लिए कुल 10 हजार 764 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 5 हजार 378 लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। शेष में से 1 हजार 301 आवेदन, आवेदकों को विभिन्न आक्षेपों या कमी पूर्ति दूर करने के लिए लौटाए जा चुके हैं। शेष प्रक्रियाधीन हैं।

 गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि घुमन्तू समुदाय (विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू) के सभी व्यक्तियों को ऑनलाइन घुमन्तू पहचान प्रमाण पत्र जारी कर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए समस्त जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति एवं नगरपालिका या नगर परिषद या नगर निगम में 15 फरवरी तक विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि शिविरों में घुमन्तू समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था कर आवश्यक आवेदन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति शिविरों का लाभ उठाएंगे तभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन में संभव हो पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.