Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय बजट 2026—27 —बजट सभी वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा

जयपुर, (2 फरवरी 2026)। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सोमवार को सिरोही जिले के सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026 के संबंध में पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि 1 फरवरी को प्रस्तुत बजट हर व्यक्ति के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। उन्होनें कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, दूरदर्शी और सर्वव्यापी है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना भारत के संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन हैं। बजट 2026 में हर योजना, हर निवेश और हर सुधार के केंद्र में महिला की गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यह बजट GYAN- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दवाओं पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है कैंसर की 17 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमाशुल्क शुन्य या बहुत कम कर दिया गया है, एलआरएस के तहत मध्यम वर्ग के परिवरों के लिए विदेश घूमना एवं बच्चों को बाहर पढ़ाना अब सस्ता होगा विदेश यात्रा के टुर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार, स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण, डैडम् ग्रोथ फंड और सेवा क्षेत्र को वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।

कृषि क्षेत्र में ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य खेती को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता को मजबूती देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया गया है।

स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, शहरी विकास, खादी-हस्तशिल्प, रक्षा और विमानन क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टर के विकास को मजबूती मिलेगी साथ ही विश्वपटल पर भारत की सशक्त उपस्थिति के नए अवसर सृजित होंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.