Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कैबिनेट मंत्री ने 2.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

जयपुर, (02 फरवरी 2026)। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सोमवार को एक साथ तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय गुडा एंदला में आयोजित समारोह के दौरान दो करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन व 8 लाख रुपए की लागत से अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही कुमावत ने जूनी एंदला में विधायक कोष से स्वीकृत राशि दस लाख रुपए की लागत से नए पटवार भवन के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि उन्होंने कहा, विकास हमारी सरकार का संकल्प है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के विकास के लिए काम करना है। कुमावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.