Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव पर आयोजित

कार्यक्रम में की शिरकत चहुंमुखी विकास के साथ-साथ संस्कृति व विरासत का संरक्षण जरूरी - गृह राज्यमंत्री बेढम

जयपुर, (25 जनवरी2026)। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में भगवान देवनारायण जी के 1114वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

गृह राज्यमंत्री बेढम ने उपस्थित जनसमूह को भगवान देवनारायण जी के 1114वें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान देवनारायण हमारी लोक आस्था, संस्कृति और परंपरा के महान प्रतीक हैं। उनके आदर्श सत्य, न्याय और सामाजिक समरसता हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आस्था जब परंपरा से जुड़ती है, तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि सामाजिक समरस्ता, सांस्कृतिक गौरव और जन-जन के विश्वास का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश की संस्कृति को बढाने, युवाओं व किसानों की समृद्धि के लिए निरन्तर सकारात्मक भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि देश के विकास के साथ-साथ हमारी संस्कृति व विरासत का संरक्षण जरूरी है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में आगे बढकर काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.