Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और जिला कलेक्टर ने बेटियों को किया सम्मानित

जयपुर, (24 जनवरी 2026)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को डीडवाना-कुचामन जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद कुचामनसिटी के सभागार में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत द्वारा की गई।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री चौधरी व जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने बालिकाओं से संवाद कर बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि बेटियाँ हमारे समाज का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बालिकाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिला प्रशासन बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करें ताकि वे भविष्य में घर, परिवार और देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने छात्राओं से संवाद कर कई सवालों के जवाब दिये। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी रुचि लेनी चाहिए ।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का हुआ गायन —

इस अवसर पर शिक्षा,खेल सहित अन्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 25 बालिकाओं और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली 17 शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने बेटी बचाओ व बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.