Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य के 2 हजार 839 गिरदावर सर्किलों पर होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों में पशुपालन विभाग के आयोजित होंगे कार्यक्रम

जयपुर, (22 जनवरी 2026)। राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी शुक्रवार से आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों के सफल संचालन में पशुपालन, गोपालन तथा मत्स्य विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। ये शिविर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण की शुरुआत बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी को होगी, जिसमें 24, 25 व 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। इस प्रकार 10 दिनों के लिए प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक 2 हजार 839 शिविर आयोजित किए जाएंगे।

पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि 10 दिनों के इन ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य गामीण परिवारों और पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी सरकार की योजनाओं और सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ देना है। राज्य सरकार का यह प्रयास ग्रामीण विकास, पशुपालन और पशुपालकों के आर्थिक उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान दौरान मुुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा के अंतर्गत पशुपालकों के पशुओं का पंजीकरण किया जाएगा साथ ही स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभाग की अधीनस्थ संस्थाओं के माध्यम से पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा और कृमिनाशक औषधि पिलाने के साथ साथ संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण का कार्य भी सम्पादित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों में गौशाला विकास योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। यथासंभव पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कराने के साथ साथ फर्टिलिटी किट का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का पंजीकरण, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को सरस बूथ आवंटन, नई सदस्यता और सहकारी ऋण भी दिए जाएंगे। मत्स्य विभाग के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजन का प्रचार प्रसार तथा फार्म पौण्ड में मछली पालन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ शर्मा ने बताया कि शिविरों में विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कार्मिकों को सभी आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने पशुपालकों से इन शिविरों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.