Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यमंत्री देवासी सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रगतिरत कार्य का किया अवलोकन

जयपुर, (11 जनवरी 2026)। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने रविवार को मेर मांडवाड़ा में जनजाति बालक आश्रम छात्रावास की स्वीकृति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की ।इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,प्रधान हंसमुख कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान प्रगतिरत निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यह छात्रावास क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने इस दौरान भविष्य में क्षमता वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों ने इस दौरान जनजाति बालक आश्रम छात्रावास की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए राज्यमंत्री देवासी सहित जनप्रतिनिधियों का बहुमान भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.