Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी मंत्री चौधरी ने की बजट पूर्व चर्चा, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जयपुर, (10 जनवरी 2026)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि विगत दो वर्षों में राज्य सरकार ने अपने बजट में सभी वर्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आगे भी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाया है। इससे गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न हितधारकों, संगठनों के प्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों के सुझावों से एक ऐसा बजट बने, जिससे प्रदेश एवं जिले में विकास के नये आयाम स्थापित हो सके और राजस्थान सभी क्षेत्रों में सिरमौर बने।

प्रभारी मंत्री चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जनकल्याण की भावना के साथ जिले के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति, जल जीवन मिशन,जिले में चल रहे विभिन्न विभागों से जुड़े निर्माण कार्य, आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित कार्य, जिले में पेयजल व्यवस्था एवं विभिन्न स्तर पर लंबित कार्यों की क्रियान्वित के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.