Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वन राज्य मंत्री ने अलवर में किया जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी - वन एवं पर्यावरण मंत्री

जयपुर,( 4 जनवरी 2025)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर में रविवार को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय परिसर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) का लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान कर लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं एक साथ प्राप्त होंगी, जिससे उनका जीवन आसान एवं सम्मृद्ध होगा और सशक्त दिव्यांग समाज की अवधारणा पूरी होगी।

 शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द के स्थान पर सम्मान सूचक दिव्यांग शब्द का उपयोग कर सभी दिव्यांगजनों में आत्मसम्मान का भाव पैदा किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांग कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के साथ ही उन्होंने भी विधायक निधि कोष से स्कूटी दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं उनके कल्याण में सदैव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग विराट को सीपी चेयर, विहान को हियरिंग एड एवं राहुल को एमआर किट प्रदान की। इसके उपरान्त संजय शर्मा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेरिब्रल पाल्सी कक्षों सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

मंथन फाउंडेशन संस्थापक एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. पीयूष गोस्वामी ने बताया कि दिव्यांगजन हेल्पलाइन नंबर 9887162278 पर कार्यालय समय में फ़ोन कर अपनी समस्याओं के समाधान बारे में पूछ सकते हैं।

इस अवसर पर डीडीआरसी अलवर की प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. सविता गोस्वामी, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.