Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (3 जनवरी 2026)। बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व गोपाल सिंह ढाका आरपीएस वृताधिकारी वृत झुन्झुनू शहर के निकट सुपरविजन में श्रवण कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली झुन्झुनू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते कस्बा झुन्झुनू में बंद पड़े मकान से आभुषण व नगदी चोरी करने वाले शातिर नकबजन को गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है।
01 जनवरी को परिवादी फारूक S/O मोहम्मद कासिम खां जाति क्यामखानी वार्ड नं. 19 इस्लाम नगर बाकरा रोड झुंझुनूं ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं दिनांक 29.12.2025 को मेरे परिवार सहित घूमने के लिए आगरा जयपुर अजमेर हमारी गाडी से सुबह लगभग 4AM पर हमारे मकान को बंद करके ताला लगाकर के गए हुए थे आज दिनांक 01.01.2026 को सुबह घूमकर के हमारे परिवार सहित वापस आए तो मेरे मकान का ताला टूटा हुआ था मैने मेरे मकान को चैक किया तो मेरी आलमारी मे रखा बैग जिस पर अंग्रेजी मे जगुवार लिखा है राखिया कलर है, उसमे मेरी पत्नी की ज्वेलरी जिसमे दो सोने के सैट बुंदो (दो बुंदो की जोडी) समैत, एक चांदी का सैट गोल्ड की पोलिस सहित, एक चांदी का सैट AD कानो की बुदों सहित दो नाक के कांटे एक जोडी सोने कान के बुंदे दो जोडी पाजेब, एक हाथ का ब्रासलेट चांदी का, एक छोटी बच्ची की पाजेब चांदी की चार चांदी की अंगुठिया, 3 नग लेडिज, 1 नग जेन्टस, एक लोकेट चांदी का (मंगलूसूत्र) दो पैरो की अंगुलिया के छल्ले चांदी के, एक आर्टिफिसियल AD का सैट व 1900 रियाल सउदी अरबिया की और 6500 (छ हजार पांच सौ रूपये) भारतीय मुद्रा एक मेरा आधार कार्ड एक मोबाईल मोटरोला का है जो अज्ञात चोरो ने मेरे घर मे घुसकर ताला तोड कर मेरी पत्नी के जेवरात व मेरा आधार कार्ड व रियाल व रूपये अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गए, इत्यादि पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुलजिमान की सरगर्मी से तलाश आरंभ की गई।
जिला झुन्झुनू में चोरी की घटनाओं की पुर्णत: रोकथाम एवं वारदातों के खुलासे हेतु विशेष टीम का गठन किया जाकर निर्देशित/आदेशित किया गया,जिस पर थाना कोतवाली झुन्झुनू की विशेष टीम द्वारा सतत प्रयास किये जाकर मुखबिर खास मामुर किये गये, पूर्व की चोरी की घटनाओं का विशलेषण किया जाकर सुरागरसी के त्वरित प्रयास किये गये। विभिन्न स्रोतो से आसूचना संकलन किया गया, इन्हीं समग्र प्रसासों के फलस्वरूप दिनांक 02.01.2026 को विशेष टीम के सदस्य संदीप पूनिया कानि. 1045 को मुखबिर खास से प्राप्त ईतला के आधार पर सोयल पुत्र सलाउदीन जाति खांजी उम्र 21 साल निवासी वार्ड नम्बंर 19 इस्लाम नगर झुन्झुनू को दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा मुलजिम से प्रकरण में चोरीशुदा माल मशरूका बरामद किया जा चुका है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रूपये है। मुलजिम से गहनता से अनुसंधान जारी है।