Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सुशासन दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ
जवाबदेहिता और संवेदनशीलता की भावना से कार्य करने का लिया संकल्प
जयपुर,( 25 दिसंबर 2025)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए सुशासन की शपथ ली।
मुख्यालय अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने सभी कार्मिकों को जवाबदेहिता और संवेदनशीलता की भावना से कार्य करने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती हमें यह स्मरण कराती है कि शासन का वास्तविक उद्देश्य सत्ता संचालन नहीं बल्कि अंत्योदय की भावना से आमजन के लिए कार्य करना है।
गौरतलब है कि विभाग के समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों मय छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों इत्यादि में सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए गए हैं।
शपथ ग्रहण के अवसर अतिरिक्त निदेशक रीना शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सूंडा राम मीणा, अतिरिक्त निदेशक अरविंद सैनी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।