Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (24 दिसंबर 2025)। राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय में बुधवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने समस्त कार्मिकों को सेवा और सुशासन की शपथ दिलाई। समारोह में आयोग के समस्त कार्मिकों ने कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर और जन-हितैषी बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्मिकों को संबोधित करते हुए आयोग सचिव ने कहा कि वे सुशासन के उच्चतम मानदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हुए पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। शपथ के माध्यम से यह संदेश गया है कि आयोग का प्रत्येक कर्मचारी शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी और जनकल्याण केंद्रित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।