Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान,

चिड़ावा का हर गांव एक आर्दश गांव के रूप में उभरे - प्रवासी उद्योगपति श्रीयुत् रघुहरि डालमिया

 चिड़़ावा (23 दिसम्बर 2025)। झुंझुनू जिले के विभिन्न क्षेत्र में पानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वंय सेवी संस्थान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा किए गए विकास कार्यो का आज मंगलवार को प्रवासी उद्योगपति श्रीयुत् रघुहरि डालमिया द्वारा चिड़ावा के जोडिया एंव पदमपुरा गांव में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।

डालमिया द्वारा जोडिया गांव में संस्थान द्वारा किये गये विकास कार्यों जैसे वर्षाजल संग्रहण कुण्ड, पुनर्भरण कूप, शौचालय, आदि के अवलोकन के साथ-साथ हनुमान वाटिका में संस्थान द्वारा लगवाये गय पौधारोपण के तहत लगे हुए पौधों एंव ड्रीप का भी निरीक्षण किया गया इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा 4 लाख रूपये का चंदा एकत्रित कर की हुई तारबंदी हेतु ग्रामीणों की सराहना की और सबसे आह्वान किया कि अपने-अपने गांव को एक आर्दश गांव बनाने के लिए सभी को विकास कार्यों के लिए आगे आना चाहिये।

इसके बाद गांव पदमपुरा में प्रगतिशील किसान नरेश एंव मनोज के यहां जैविक खेती के उत्पाद बायोएंजायम, वेस्ट डी कम्पोजर, जैविक कीटनाशी के साथ-साथ मौसमी, अरडू, नींबू, महोगनी के बगीचेे का अवलोकन भी किया गया। इसके साथ ही उन्होनें इन किसानों के यहां बने जैविक उत्पादों के बनाने की प्रशंसा कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपनाने और बगीचे लगाने की बात कही।

श्रीयुत् डालमिया द्वारा किसानों को जल संरक्षण के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बगीचे लगाने के लिए पे्ररित किया इसके साथ ही उन्होंने सभी को बताया कि सभी किसान जैविक खेती करे ताकि हमारा पर्यावरण संसाधन दूषित ना हो और हमें शुद्ध एंव पोष्टिक अनाज मिलने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।

इस अवसर पर जोडिया की ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सहीराम सहित समिति के अन्य सदस्यों एंव ग्रामीणों द्वारा श्रीयुत् रघुहरि डालमिया का साफा, शाॅल, माला पहनाकर एंव श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सभी ग्रामीणों की तरफ से गांवों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो हेतु डालमिया का आभार एंव धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, दीपक कुमार, जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, क्षेत्रिय पर्यवेक्षक अजय बलवदा, मानसिंह और विनोद, महादेवाराम, धर्मपाल, नरेश, हवासिंह, घडसीराम, ओमप्रकाश धनकड, संदीप, महावीर कुलहरी, सुबे0 कर्णसिंह, महेन्द्र धनकड़, राजवीर देशराज, यादराम सहित अन्य ग्रामीण पुरूष एंव महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.