Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्य सचिव ने किया विद्याधर नगर जोन के शहरी समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण

जयपुर, (20 दिसम्बर 2025)। राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर शहर के विद्याधर नगर जोन में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर का शनिवार को मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शहरी सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने अपने ​हाथों से  मुरारी लाल गुप्ता को लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा अभिलेख,  मणिराम को उपविभाजन पत्र और  बबलू को प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना के तहत 50 हज़ार रूपए का चैक सौंपा।

शिविर में  चतुर्भुज खंडेलवाल को नाम हस्तांतरण पत्र जारी किया गया,  अजय कुमार को पट्टा पुनर्वेध कर जारी किया गया,  राजेश कुमार निदानिया एवं श्रीमती भावना कुमारी का विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया गया,  संजय कुमार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 50,000/- रुपये का चैक जारी किया गया,  गजेन्द्र सिंह राठौड़ को उपविभाजन पत्र जारी किया गया तथा  पदमा शर्मा को नाम हस्तांतरण पत्र जारी किया गया।

मुख्य सचिव ने शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ऊर्जा विभाग, आयोजना विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया और नागरिकों से संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान वहां मौजूद आमजन और लाभार्थियों ने भी शिविर को लेकर संतुष्टि जाहिर की।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के शिविर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव  रवि जैन, संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक  पूनम, नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त  नरेन्द्र कुमार बंसल एवं  प्रवीण कुमार और नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.