Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्व मंडल में लगी लोक अदालत में 59 प्रकरण निस्तारित

जयपुर, (21 दिसंबर 2025) । राजस्व मण्डल, अजमेर में रविवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में सदस्यद्वय राजेश कुमार दड़िया एवं  महेन्द्र लोढ़ा की बैंच ने 67 चिन्हित प्रकरणों में से 59 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किये, जो कि लक्ष्य का 88 प्रतिशत है।

लोक अदालत में 18 वर्ष पुराने 4 प्रकरण समझाइश के आधार पर निस्तारित किये गये। इन प्रकरणों में महबूब बनाम शंकर गांव गुढा तहसील अजमेर जिला अजमेर प्रमुख रहा। इन पक्षकारों को सदस्य, अतिरिक्त निबन्धक ने माला पहनाकर पक्षकारों को शुभकामनाएं दी।

लोक अदालत में  हेमन्त स्वरूप माथुर, अतिरिक्त निबन्धक,  सुरेश कुमार सिन्धी, सेवानिवृत्त आर०ए०एस० (प्री काउंसलर),  शान्ति प्रकाश ओझा, राजकीय अभिभाषक , अधिवक्ता  रोहित सोनी, अधिवक्ता  शाहबुद्दीन,अधिवक्ता  नाथूसिंह राजपुरोहित व सहयोगी दल में  भैरूराम वर्मा,  हवासिंह वर्मा,  आकाश यादव,  फैयाज,  निरंजन,  राजेश तिवाड़ी,  अर्जुन यादव,  दिनेश वैष्णव,  सुमित शर्मा,  अंकित उपस्थित रहे।

इससे पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा के समझ दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.