Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग, झुंझुनू द्वारा पर्यावरण पर सेमिनार एवं पर्यावरण पर रंगोली एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन
झुंझुनूं, (18 दिसंबर 2025)| महर्षि दयानन्द बालिका विज्ञान स्नातकोतर महाविधालय, झुंझुनू में आज को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग, झुंझुनू द्वारा पर्यावरण पर सेमिनार व पर्यावरण पर रंगोली, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | सेमिनार में मुख्य वक्ता संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद ने बताया की मानव की आवश्यकता बढ़ने के कारण पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी बढ़ने लगा है, हमे अपनी आवश्यकताये सिमित रखनी चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण से बचा जा सके, अधिक से अधिक पेड़-पोधे लगाने चाहिए एवं साफ-सफाई रखनी चाहिए | प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिमेदारी हमारी है, अत हमे सतर्क रहकर अपने जीवन में प्रदूषण को कम करना चाहिए एवं जैव विविधता को बचाकर रखना चाहिए | कार्यक्रम में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग, झुंझुनू के मुख्य अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में बताया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को पर्यावरण प्रदूषण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया | इस अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग, झुंझुनू के कर्मचारी, महाविधालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राये उपस्थित थी |
रंगोली प्रतियोगिता में बी.एससी की छात्रा आरजू एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान, हिमानी शर्मा एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा दिव्या एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |