Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राजकीय विधी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलवाई शपथ
तम्बाकु कैंसर एवं असमय मौत के अलावा कुछ नहीं देगा,इससे बचने में ही फायदा
पाली, (24 नवंबर 2025)। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा कॉलेज विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने हेतु संचालित नई किरण योजना तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं को तम्बाकू से दूर रखने हेतु संचालित’’ तम्बाकु मुक्त युवा अभियान 3.0 ’’ के अंतर्गत तम्बाकु एवं अन्य नशे के उत्पादों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में आमजन को, विशेषकर युवाओं को के द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है ताकि युवा पीढी को तम्बाकु एवं अन्य नशे के सेवन से बचाया जा सके तथा जो लोग तम्बाकु एंव नशे के उत्पादों का सेवन कर रहे हैं,उन्हें उनका सेवन बन्द करने हेतु प्रेरित किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त दिशानिर्देशों की पालनार्थ जिले में आगामी 08 दिसम्बर तक उक्त अभियान संचालित किया जायेगा। इसी श्रृंखला में उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यलय पर संचालित राजकीय विधी महाविद्यालय,पाली में अध्ययनरत विधी के विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया,जिसमें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सायकोलोजिस्ट तथा ए.एन.एम.टी.सी. के प्रिंसिपल के. सी. सैनी ने विद्यार्थियों को तम्बाकू एवं नशा नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर उन्हें जगारूक किया तथा विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे आजीवन नशे के उत्पादों के सेवन से परहेज करें। उन्होंने बताया कि तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों को कैंसर एवं असमय मौत के अलावा कुछ नहीं मिलने वाला, उचति होगा कि वे अविलम्ब तम्बाकू का त्याग कर दें ताकि वे एक स्वस्थ जीवन की ओर बढ सकें। उन्होंने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकु उत्पाद अधिनियम-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे युवा तम्बाकु उत्पादों के सेवन से सदैव दूर रहें ताकि तम्बाकू सेवन के कारण होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों से उन्हें बचाया जा सके। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सायकोलोजिस्ट के. सी. सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तम्बाकू एंव नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई।

सभी शिक्षण संस्थानों,चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों को बनायेंगें तम्बाकु मुक्त परिसर –
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलोजिस्ट तथा एएनएमटीसी के प्रिंसिपल के. सी. सैनी ने कहा है कि जिले के सरकारी एवं निजी क्षेत्र के समस्त शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा समस्त कार्यालयों को भी तम्बाकु मुक्त परिसर बनाये जाने हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से प्रयास करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके संस्थान पर कोटपा अधिनियम की पूर्ण पालना हो। सभी संस्थानों पर पर्याप्त एवं यथास्थान तम्बाकु निषेध परिसर के साईनेज लगे हुये हों, संस्थान के अंदर तम्बाकु के दुष्परिणामों की जानकारी देने वाले पोस्टर्स लगे हुये हों, परिसर में तम्बाकु उत्पादों के उपयोग पर पूर्ण पाबन्दी हो, संस्थान के 100 गज के दायरे को चिन्हित किया जावे तथा संस्थान के 100 गज के दायरे में कोई तम्बाकु उत्पाद विक्रेता नहीं होना चाहिये। ऐसे दुकानदारों के भी चालान किये जायें तथा उन्हें पाबन्द किया जावे। आमजन को तम्बाकु उत्पादों के सेवन से होने वाले सम्भावित गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने हेतु स्थानीय स्तर पर जागरूकता विडियो संदेश भी प्रसारित किये जायेंगें ताकि आमजन इस बारे में जागरूक बन सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तम्बाकू से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे तथा अपनी शंकाओं का समाधान भी करवाया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित, कॉलेज फैकल्टी आरिफ अली मोयल, कीर्तिपाल शर्मा, डॉ. नेमीचंद, नर्सिंग प्रशिक्षक पारसमल कुमावत, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के डी.ई.ओ. रेवन्तराम सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित एवं आरिफ अली मोयल ने चिकित्सा विभाग का आभार प्रकट किया।