Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
स्काउट प्रशिक्षणार्थियों को तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणामों के बारे में किया जागरूक
तम्बाकु मुक्ति के दूत बन कर कार्य करने का किया आह्वान, तम्बाकु उत्पादों से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई
पाली, (10 नवंबर 2025)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिले में 08 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 60 दिवसीय टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 की कड़ी में पाली जिला मुख्यालय पर संचालित स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण़ केन्द्र में प्रशिक्षणाधीन स्काउट गाईड्स के लिये चिकित्सा विभाग के राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ट द्वारा सोमवार को जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल़ ने बताया कि जिला तम्बाकु नियंत्रण प्रकोष्ठ,पाली द्वारा अभियान की अनुमोदित जिला कार्ययोजना के अंतर्गत युवाओं के लिये जागरूकता गतिविधियों के आयोजन विभिन्न स्तरों पर नियमितरूप से किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में युवाओं को तम्बाकु के गम्भीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि वे आजीवन तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचे रहें। उन्होंने बताया कि ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य एवं तम्बाकु मुक्ति केन्द्र के सायकोलोजिस्ट के. सी. सैनी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर संचालित स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित हो रहे चार दिवसीय परीक्षा शिविर के दौरान उपस्थित साढे तीन सौ से अधिक स्काउट गाईड प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा जागरूक किया तथा उनको तम्बाकु मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। जागरूकता सत्र के दौरान उन्होंने बताया कि स्काउट परिवार का हिस्सा होने के कारण यह आवश्यक है,कि हम सभी अनुशासित रहें तथा किसी भी प्रकार के नशे की लत से बचे रहें। साथ ही हम जिन संस्थानों में सेवायें प्रदान करेंगें वहॉं पर बच्चे एवं युवा लोगों को जागरूक करेंगें ताकि वे भी तम्बाकु की पहुॅंच से दूर रहें, इस ओर हमें विशेष प्रयास करने की की आवश्यकता है, उन्होंने सभी स्काउट गाईड का आह्वान किया कि वे आज के बाद अपने अपने क्षेत्रों में तम्बाकु मुक्ति दूत के रूप में अपनी सेवायें प्रदान करेंगें ताकि लोगों को तम्बाकू के कहर से बचाया जा सके, इस हेतु सर्वप्रथम अपने अपने परिवार में तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों को तम्बाकु मुक्ति हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि स्काउट एवं गाईड प्रशिक्षण़ केन्द्र में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सायकोलोजिस्ट के. सी. सैनी ने विद्यार्थियों जानकारी देते हुये कहा कि तम्बाकु से तबाही तय है, इसलिये युवाओं को तम्बाकु उत्पादों से दूरी बनाये रखना अतिआवश्यक है। के.सी. सैनी ने स्काउट प्रशिक्षणार्थियों को कोटपा-2003 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा तम्बाकु सेवन के कारण हो रही भयावह मौतों के आंकड़े भी प्रस्तुत किये तथा बताया कि तम्बाकु सेवन करने वाले आधे से अधिक लोग तम्बाकु के कारण होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बांगड़ चिकित्सालय स्थित ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र पर संचालित तम्बाकु मुक्ति एंव परामर्श केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी प्रदान की,जहॉं पर तम्बाकु की लत छुड़वाई जाती है तथा लोगों का परामर्श किया जाता है।
सायकोलोजिस्ट के.सी. सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि वे अब तम्बाकु सेवन करने वाले लोगों को रोकना एवं टोकना शुरू करें तथा अपने साथ आसपास के लोगों तथा अन्य मित्रों को भी इस बारे में बतायें। उनके घर में यदि कोई सदस्य तम्बाकु का सेवन कर रहा है तो उसे स्वयं की सोगन्ध दिलवाकर तम्बाकु सेवन बन्द करवाने का प्रयास कर सकते हैं, फिर भी यदि उनका तम्बाकु सेवन बन्द नहीं होता है,तो ऐसे लोगों को बांगड़ चिकित्सालय में संचालित तम्बाकु मुक्ति एवं परामर्श केन्द्र में भेजने की व्यवस्था करें,जहॉं पर इनकी तम्बाकु सेवन की लत को छुड़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि तम्बाकु से कैंसर एवं असमय मौत होने की प्रबल सम्भावना है। तम्बाकु के सेवन से कैंसर हो जाने पर पूरा परिवार तबाह हो जाता है, इसे रोकने का आसान तरीका है कि लोगों को तम्बाकु का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित किया जाये।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सी.ओ. स्काउट गोविन्द मीणा, सी.ओ. गाईड डिम्पल दवे, स्काउट प्रशिक्षक मोहनसिंह राठौड, कैलाश कुमार, जगदीश प्रसाद, चन्दनमल, प्रभुराम, रोवर करण, दिव्यांशु, विशाल, रेंजर काव्या तथा एनटीसीपी प्रकोष्ठ के रेवन्तराम, मांगीलाल सहित कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सी.ओ. गाईड डिम्पल दवे ने चिकित्सा विभाग का आभार प्रकट किया तथा आगे भी इसी प्रकार की गतिविधियां संचालित करने का आह््वान किया।