Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राज्यपाल ने ऑपन रेपिड चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
शतरंज मूलत: भारतीय खेल, अरब से यह योरोप पहुंचा—राज्यपाल
जयपुर, (9 नवम्बर 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘किंगडम ऑफ चेस’ ओपन रेपिड चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शतरंज मूलत: भारतीय खेल है। सातवीं शताब्दी के समय चतुरंग नाम से इस खेल की शुरूआत हमारे यहां ही हुई थी। यहां से फिर यह अरब और फिर पूरे योरोप में पहुंचा।
राज्यपाल ने शतरंज को रणनीतिक बुद्धिमता से जुड़ा खेल बताते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का वातावरण बनता है। उन्होंने चेस प्रतियोगियों से संवाद भी किया और उन्हें जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।