Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी के वार्षिकोत्सव ‘सारंग-2025-26’ का भव्य आयोजन 15 अक्टूबर को
तैयारियां अंतिम चरण में, विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह यूट्यूब एवं फेसबुक पर होगा सीधा प्रसारण
झुंझुनू,(11 अक्टूबर 2025)। झुंझुूनूं एकेडमी विज्डम सिटी के सबसे बड़े युवा महोत्सव एवं वार्षिकोत्सव ‘सारंग-2025-26’ का एक दिवसीय आयोजन झुंझुनूं एकेडमी के डीएम मोदी आॅडिटोरियम में दिनांक 15 अक्टूबर बुधवार दोपहर दो बजे से किया जाएगा।
जानकारी देते हुए झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. अरूण गर्ग जिला कलक्टर झुंझुनूं, बृजेश ज्योति उपाध्याय झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक, उमेश कुमार जालान-ज्वाइंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी, झुंझुनूं, विभा खेतान- उप-पंजीयक, सहकारी समितियां, झुंझुनूं, महेश टीबड़ा-अधीक्षण अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, झुंझुनूं एवं डाॅ. योगेश कुमार शर्मा-प्रिंसिपल एकेडमिक एडवाइजर, गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा होंगे।
झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी ने सारंग महोत्सव के महत्त्व पर शुक्रवार को सभी विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण व्यक्ति व विकास करना है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, लीडरशिप क्वालिटी डेवेलोप करना साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाना और टाइम मैनेजमेंट के गुणों को अपनाना तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोटीवेट किया तथा कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का ‘सारंग महोत्सव’ सशक्त मंच प्रदान करता है। किसी भी विद्यालय की प्रतिष्ठा एवं गरिमा के द्योतक उसमे आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही होते हैं।
स्कूल निदेशक गरिमा मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों ने स्टेज पर रिहर्सल प्रारम्भ कर दी है। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से प्लान व डिजाइन किया गया है जिसमे हर रंग एवं विधा के कार्यक्रमों को शामिल किया गया है, जो हर वर्ग एवं आयु के लोगों का मन मोह लेंगे।
स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि सीबीएसई और राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10 व 12 टाॅपर्स को श्री बजरंग लाल हलवाई स्काॅलरशिप अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा तथा 88 हजार रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जाएगी। गत वर्ष एकेडमिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नर्सरी से कक्षा 9 व 11 तक के टाॅपर विद्यार्थियों, स्पोट्र्स में नेशनल में चयनित होने वाले सभी खिलाड़ियों तथा शैक्षिक सत्र-2024-25 में शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल उप-प्राचार्या सरोज सिंह ने बताया कि सारंग केवल वार्षिकोत्सव ही नहीं बल्कि एक यूथ कार्निवाल फेस्टिवल है जिसमे संगीत, कला और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आधुनिकता के साथ साथ भारतीय संस्कृति, देश भक्ति , शास्त्रीय एवं विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी। गणेश वंदना, मस्ती मेनिया, डांस विद पैरंट्स, फॉरेस्ट थीम डांस, मैट्रो मेनिया, शिव स्तुति, आर्केस्ट्रा, ए आई थीम एवं ऑपरेशन सिंदूर का लाइव परफॉर्मेंस होगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे इवेंट का लाइव टेलीकास्ट झुंझुनूं एकेडमी के फेसबुक एवं यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।