Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जवाहर सिंह बेढ़म ने मंत्रिपरिषद के साथियों के साथ कार्ल्सबर्ग मुख्यालय का दौरा किया

राजस्थान के जौ उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

जयपुर, (09 सितम्बर 2025)। पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म राज्य मंत्रिपरिषद के अपने साथियों, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटा राम देवासी अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों के साथ छह दिवसीय डेनमार्क दौरे के दौरान गुरूवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन स्थित कार्ल्सबर्ग ग्रुप कार्यालय पहुँचे।

कार्यालय के मुख्य द्वार पर बने हाथी और स्वास्तिक चिन्ह को देखकर उन्होंने आश्चर्य व प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, जिसके प्रतीक आज भी विश्वभर में सम्मानित हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वास्तिक का भारतीय संस्कृति में शुभ और कल्याण का प्रतीक है, वहीं हाथी शक्ति, बुद्धि, उर्वरता और सौभाग्य का प्रतीक हैं। हाथी और स्वास्तिक दोनों को ही भारतीय धर्म, कला और वास्तुकला का अभिन्न अंग माना जाता हैं।

मंत्री समूह ने इस अवसर पर कार्ल्सबर्ग ग्रुप के अधिकारियों से राजस्थान के जौ की खेती करने वाले किसानों की उत्पादकता एवं आय बढाने पर चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.