Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

‘अभ्युदय की ओर’ पुस्तक की प्रधानमंत्री ने की सराहना, एक वर्ष के कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताया

राज्य और राष्ट्र विकास से जुड़े विषयों पर हुआ संवाद- राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

जयपुर, (8 सितंबर 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य और राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।
इस दौरान राज्यपाल ने मोदी को राजस्थान में अपने कार्यकाल के एक वर्ष के आलोक में प्रकाशित पुस्तक ’अभ्युदय की ओर’ की प्रति भी भेंट की। मोदी ने ’अभ्युदय की ओर’ पुस्तक का अवलोकन किया तथा उसकी सराहना की।
मोदी ने बागडे के एक वर्ष के कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके द्वारा डेयरी, सहकारिता और प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताया।
राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों, विशेष रूप से नैक एक्रिडिएशन के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा आदिवासी कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने राज्य के सभी 41 जिलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं आदि के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की गई समीक्षा बैठकों, सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरों, डेयरी, सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रारंभ हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.