Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने किया हनुमानगढ़ के घग्घर नाली बेड का निरीक्षण

पानी की बढ़ती आवक पर तैयारियों का लिया जायजा

जयपुर, (6 सितम्बर 2025)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने टाउन-जंक्शन रोड स्थित घग्घर नाली बेड के तटबंधों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। घग्घर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए तटबंधों की मजबूती, 24 घंटे मॉनिटरिंग और आमजन की सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.