Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

चिड़ावा, (5 सितंबर 2025)। शिक्षक दिवस पर चिड़ावा स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को साफा पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आबकारी विभाग के सर्किल ऑफिसर डॉ. गिरधारी सिंह कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रिय वन अधिकारी सुमन चौधरी थी।
कार्यक्रम में महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ, जिला सलाहकार डॉ. महेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा एवं जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने आयें हुए अतिथियों का साफा व माला पहनाकर के स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ अभियंता दीपिका गोदारा ने शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई दी।
अतिथियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीबीईओ डॉ. उमादत झाझडिया, एसीबीईओ सुरेश पायल, पीटीआई जयसिंह धनखड़, वरिष्ठ अध्यापक राजवीर सिंह चनाना, अध्यापक राजेन्द्र झाझडिया एवं अध्यापक अंकित लाम्बा को उल्लेखनीय कार्य करने पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय वन अधिकारी सुमन चौधरी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सर्किल अधिकारी सीआई डॉ. गिरधारी सिंह कुलहरी द्वारा प्रमाण पत्र व साफा पहनाकर के सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र कोठारी, जिला सचिव सत्यनारायण पूनियां, पिलानी प्रभारी अत्तर सिंह काजला, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां, सुलताना ब्लॉक प्रभारी विजेंद्र धनखड़ , कार्यवाहक युवा अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, महासचिव जयसिंह बराला , कैप्टन सुरेन्द्र सिंह, रिदम चौधरी एवं महालक्ष्मी ज्वैलर्स के डायरेक्टर महासिंह माठ सहितअनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.