Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में निवेश प्रोत्साहन, विवाद निवारण व सीएसआर की समीक्षा बैठक आयोजित

सीकर, (27 अगस्त 2025)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS) और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और सामाजिक दायित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान औद्योगिक फर्मों को विद्युत कर, स्टांप ड्यूटी, ब्याज अनुदान सहित अन्य करों में छूट प्रदान करने के निर्णय लिए गए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवेदनों का निस्तारण पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि निवेशकों को सुगमता से लाभ मिल सके।
कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग जिले के विकास कार्यों, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के लिए प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने पावर ग्रिड, IOCL, अल्ट्राटेक जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि सीएसआर के तहत जिले में और अधिक विकास कार्य करवाए जा सकें।बैठक में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको दारा सिंह, डीएफओ गुलजारीलाल जाट, धर्मेंद्र दाधीच सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और सीएसआर से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.