Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कुमार विश्वास बोले- युवाओं का आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ा
दिल्ली-खाटूश्यामजी के बीच हवाई सेवा शुरू
सीकर, (23 अगस्त 2025)। दिल्ली से खाटूश्यामजी-सालासर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू हो चुकी है। आज खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर खाटूश्यामजी मंदिर से 9 किलोमीटर जालूण्ड हेलीपैड पर उतरा।
कुमार विश्वास ने कहा- आज भारत का संस्कृतिक उन्नयन हो रहा है और लोगों की भारत के आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति रुचि बढ़ रही है। यह एक तरह से भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का उदयकाल है। खाटूश्यामजी-सालासर जैसी पुण्य भूमि पर पहुंचने के लिए अब हवाई सुविधा दिल्ली से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां प्रथम यात्री के रूप में आने का सौभाग्य मिला। मैं भगवान के श्री चरणों में अपना माथा रखने के लिए आया हूं। कुमार विश्वास ने कहा- पहले लोगों की प्लांनिग रहती थी कि एक ही दिन में खाटूश्यामजी-सालासर जाकर भगवान के दर्शन करें। लेकिन अब यह सुविधा भी शुरू हो चुकी है। अब एक ही दिन में भगवान के दर्शन कर अपने कार्यक्षेत्र में पहुंच सकते हैं।
कुमार विश्वास ने कहा- राजस्थान से तो मेरा पुराना नाता है, जब से मैंने होश संभाला है। लेकिन यह दैवीय विधान होता है। जब बाबा तय करते हैं, तब ही आपको बाबा के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा- किसी व्यक्ति के सामर्थ्यता, धन लोकप्रियता से कुछ नहीं। इस बार ताजमहल से अधिक लोग राम मंदिर, वृंदावन दर्शन और खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए आए हैं। युवाओं का आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ रहा है। अब लोग दिल्ली, रोहिणी या नोएडा से एक ही दिन में उड़कर खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस अपने कार्य क्षेत्र में लौट सकते हैं।