Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (26 जुलाई 2025)पालीराम बृजलाल सैनियर सैकेंडरी स्कूल में योगासना भारत की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुदेश खरड़िया के निर्देशन में तथा पवन सैनी राज्य प्रभारी पतंजलि की अध्यक्षता में हो रहे दो दिवसीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें झुंझुनूं जिले के 130 योग साधकों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया व गोल्डन गर्ल सुदेश खरड़िया के पिता शेर सिंह खरड़िया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संचालन जिला अध्यक्ष सरिता लुनायच व गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य राजकुमार भास्कर, सम्पत बेरूपाल, रामनिवास, बाबूलाल बड़गुजर, गितिका गोयल, नितु गोयल, अंकूर लुनायच, रूचिका लुनायच, सन्दीप खिचड़, बबिता खीचड़, जगत नेहरा, राकेश कुमावत,आशा डाबला, महिपाल खरड़िया, राजपाल खरड़िया, मनिशा पुनिया, विशाल कुमावत, पवन मेघवाल, खुशी वर्मा नक्ष, अनन्या गोयल आदि उपस्थित थे।