Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
डॉ. दिलीप मोदी शेखावाटी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत शेखावाटी के विकास के साथ-साथ झुंझुनूं के विकास में भी रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका- डॉ. दिलीप मोदी
शीघ्र ही होगा झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार
झुंझुनू,(17 जुलाई 2025)। प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. दिलीप मोदी को शेखावाटी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जानकारी देते हुए राजस्थान जाट महासभा प्रदेश महासचिव कुरड़ाराम धींवा ने बताया कि शेखावाटी फांउडेशन द्वारा जयपुर के टोंक रोड़ स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में नई नियुक्तियों की घोषणा हुई। जिसमें सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी ने सर्वसम्मति से डॉ. दिलीप मोदी को शेखावाटी फांउडेशन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया, जो झुंझुनूं जिले के लिए बड़े गर्व और सम्मान का विषय है। ज्ञातव्य है कि डॉ. मोदी झुंझुनूं प्रगति संस्थान झुंझुनूं के भी अध्यक्ष हैं। ये संस्थान झुंझुनूं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी कार्य किया है।
राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की नई नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की गई। जिसमें शिवप्रसाद सोनी को जिला अध्यक्ष सीकर एवं महावीर हुड्डा को जिला महामंत्री सीकर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद गोयल ने कहा कि संस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश स्तर पर विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा ने कहा कि ये नियुक्ति याँ संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेंगी और शेखावाटी की विरासत, हवेलियाँ, बावड़ियाँ, लोककला और संस्कृति को संरक्षित व प्रचारित करने के उद्देश्य से यह टीम राज्यभर में सक्रिय अभियान चलाएगी।
डॉ. मोदी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है इसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के विकास के साथ-साथ झुंझुनूं के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शेखावाटी के साथ-साथ झुंझुनूं जिले के विकास को भी पंख लगेंगे तथा विकास के और अधिक नए द्वार खुलेंगे। डॉ. मोदी ने बताया कि शीघ्र ही झुंझुनूं की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे शेखावाटी की कला, संस्कृति, पर्यटन स्थल व विरासत और अधिक समृद्ध होंगे।
शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी पशुपति कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, रमाकांत जौहरी, जाकिर भाटी, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण बलवादा, जय सिंह भगासरा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अनुराग शर्मा कार्यक्रम मे उपस्थित थे जिन्होंने डॉ. मोदी को झुंझुनूं जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी।
झुंझुनूं प्रगति संस्थान के सचिव एडवोकेट अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी, प्रदीप पाटोदिया, सहसचिव योगेश खंडेलिया, भंवरलाल स्वामी, कोषाध्यक्ष संजय नांगलिया, सहकोषाध्यक्ष अशोक केडिया, पीआरओ डॉ. डीएन तुलस्यान के साथ संरक्षक मंडल के सदस्य ताराचंद गुप्ता, श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर लाल हलवाई, डॉ. हनुमान प्रसाद, हरिराम महण, नरेश गाडिया, पवन गाडिया, सत्यदेव दड़िया, प्रमोद खंडेलिया, पवन पुजारी, शिवचरण पुरोहित, सीए पवन केडिया, नेमी अग्रवाल, हरीश तुलस्यान, मुरारि सैनी, शिव कुमार जांगिड़, नरेन्द्र व्यास तथा डॉ. रवि शंकर शर्मा एवं सरोज सिंह ने भी डॉ. मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।