Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

डॉक्टर जेसी जैन स्मृति पार्क में रेणु जयंत सोगानी ने किया पौधारोपण

झुंझुनू (11 जुलाई 2025)। चूना चौक रानी सती रोड समीप तुलस्यान परिवार द्वारा प्रदत्त भीखावाला कुआ की गुण पर डॉक्टर जेसी जैन स्मृति पार्क में शुक्रवार प्रातः 8 बजे सावण की रिमझिम बारिश में रेणु जयंत सोगानी ने पौधारोपण किया।
इसी स्थल पर 10 जुलाई डॉ जेसी जैन के 91 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत सायंकाल 6.30 बजे क्लब पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
क्लब पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉक्टर देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपालकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई एवं एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, रीज़न चेयरपर्सन डॉक्टर एनएस नरुका, डॉ.उम्मेद सिंह शेखावत, एमजेएफ लायन उमर कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, कैलाश चंद्र सिंघानिया, शकुंतला पुरोहित, पूर्व कोषाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, प्रथम उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेश खंडेलिया, द्वितीय उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान, मनोज सिंह टीकेएन, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, मुबारिक अली पठान, महिपाल सिंह, सुनील तुलस्यान एवं विनीता शर्मा सहित अन्यजन उपस्थित थे।
विदित है कि डॉक्टर जेसी जैन के दामाद जयंत सोगानी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के साथ पंजीकृत हैं, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में रहने वाले वर्तमान में 8 कंपनियों से जुड़े हैं और केसोराम टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड, मंजुश्री प्लांटेशन लिमिटेड, गोंडखरी कोल माइनिंग लिमिटेड, जेनिथ डिस्ट्रीब्यूटर्स एंड एजेंट्स लिमिटेड, कुदरा इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड, मानव इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के निदेशक हैं। इन सभी कंपनियों में सक्रिय पद पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.