Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान मे स्वर्गीय रविंद्र केजडीवाल की पुण्य समृति में मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित

झुंझुनू (6 जुलाई 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रविवार को स्वर्गीय रविंद्र केजडीवाल की पुण्य समृति में वासुदेव प्रसाद केजडीवाल फैमिली ट्रस्ट के सौजन्य से प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
जानकारी देखते हुए क्लब पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि मधुमेह चिकित्सा शिविर में 71 रोगियों का पंजीयन कर उनकी बीपी, शुगर की जांच निशुल्क की गई एवं लायन डॉक्टर अनिल अग्रवाल के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर दानदाता परिवार के पीडीजी एमजेएफ लायन एसके केजडीवाल, क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, निवृत्तमान क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन मुबारक अली पठान, लायन किशनलाल जांगिड़, एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, एमजेएफ लायन लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन शिव कुमार जांगिड़ एवं लायन राम प्रताप कुमावत सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.