Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत आज संविधान और लोकतंत्र जीवित है – मदन दिलावर

चूरू, (25 जून 2025)। शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर बुधवार को चूरू आए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर टाउन हॉल में देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित संविधान हत्या दिवस— 2025 कार्यक्रम में शिरकत की और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा, वासुदेव चावला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।
लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत ही हमारा संविधान व लोकतंत्र आज जीवित है। हम सतर्क रहें और देश और संविधान को सु​रक्षित व संरक्षित करें। हमारा संविधान सर्वोच्च है। हम संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।समारोह को विधायक हरलाल सहारण , पैरालिंपिक कमेटी आॅफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मभूषण डॉ देवेंद्र झाझड़िया ,जिला प्रमुख वंदना आर्य, बसंत शर्मा, लोकतंत्र सेनानी ओम सारस्वत ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने ओम सारस्वत, रामगोपाल शर्मा, शिव पूजन गुप्ता, टोपनदास नंदवाणी, मुरलीधर त्रिवेदी, अशोक कुमार पारीक, मदनलाल, प्रकाशचंद, किताबो, दुर्गा देवी, विमला, कमला सहित अन्य लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा, दीनदयाल सैनी, सुशील लाटा, फतेहचंद सोती, राकेश जांगिड़, अभिषेक चोटिया, नौरंग वर्मा, सीताराम लुगरिया, श्रीराम पीपलवा, रवि आर्य, नरेंद्र कंवल, दौलत तंवर, सत्तार खान, नरेन्द्र काछवाल, सुरेश सारस्वत, प्रभा धंधावत, अख्तर खान, अजीत मेघवाल, महेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे। संचालन रवि दाधीच ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.