Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूर्ण, मुख्य समारोह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में 21 जून को

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत होंगे मुख्य अतिथि

झुंझुनूं, (20 जून 2025)। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 21 जून (शनिवार) को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्वर्ण जयंती स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग विषयक राष्ट्र के नाम संदेश के लाइव प्रसारण से होगी। इसके उपरांत 7 बजे से 8 बजे तक निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टर रामवतार मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, आमजन, योग समितियों, एनजीओ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड, आईसीडीएस, एनसीसी, एनएसएस तथा अन्य गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी ने जानकारी दी कि आयोजन स्थल पर मंच, कालीन, पेयजल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नगर परिषद द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार रात को झुंझुनूं पहुंच जाएंगे, जहां से वे सुबह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.