Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मत्स्य विभाग के निरीक्षण दल ने 1200 किलो मछलियों से भरी पिकअप को किया जब्त

जयपुर, (20 जून 2025)। मत्स्य पालन विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई ने बताया कि मत्स्य पालन विभाग के निरीक्षण की कार्यवाही में विभाग की ओर से गठित निरीक्षण दल ने मछलियों से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया है। इसमें 1200 किलो मछलियां अवैध रूप से निषेध अवधि के दौरान विक्रय के लिए ले जाई जा रही थीं। निरीक्षण दल ने तत्काल प्रभाव से इन मछलियों को गड्ढे में दफन कर निस्तारित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस निषेध ऋतु में विभाग की यह पहली जब्ती कार्रवाई है।

विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्षा ऋतु के दौरान मछली मारने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसकी अनुपालना में मत्स्य पालन विभाग ने 16 जून से 31 अगस्त तक स्वच्छ जलाशयों की मछलियों के विक्रय, वस्तु विनिमय के प्रस्थापन अथवा अभिदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है तथा उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें संरक्षण देने के उद्देश्य से हर साल वर्षा ऋतु के दौरान मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.