Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सकारात्मक सोच के साथ बैंकिंग योजनाओं से आमजन को लाभांवित करें बैंकर्स — सीकर सांसद अमराराम
जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
सीकर, (17 जून 2025)। जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीकर सांसद अमराराम की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में अग्रणी बैंक द्वारा वार्षिक साख योजना 2025-26 का विमोचन भी किया। जिला कलेक्टर शर्मा ने बैंकिंग अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलें इसके लिए बैंक कर्मी समर्पित भाव से समन्वय के साथ कार्य करें। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि बैंककर्मी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समय पर ऋ़ण स्वीकृत कर किसानों, पशुपालकों एवं युवा उद्यमियों के जीवन मेंं खुशहाली लाने का माध्यम बन सकते है। उन्होंने बैठक में वार्षिक साख योजना की समीक्षा करते हुए बैंकिंग व्यवसाय के तहत कुल जमा, कुल अग्रिम एवं ऋण जमा अनुपात की समीक्षा कर प्रगति के बारे में जानकारी ली।
जिला कलेक्टर ने बैंकवार सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जिसमें स्वयं सहायता समूहों का गठन, सेविंग अकाउंट, बैंक ऋण आवेदन पत्रों एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में नाबार्ड की योजनाओं के संबंध में चर्चा कर योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों, पशुपालकों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के पैंडिंग आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारण करने की हिदायत दी।सांसद अमराराम ने कहा कि छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वालों को ऋण प्रदान किया जाए जिससे उनका व्यवसाय बढ़ाया जा सके। सांसद ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में बैंकों को नये—नये नवाचार करने चाहिए। वित्तीय लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए डिजिटल लेनदेन को बढावा दें, जिससे बैंकों का कार्यभार कम होगा। उप मंडल प्रमुख विमल शर्मा ने सभी बैकर्स को कहा कि लेनदेन के दौरान हो रही आनलाईन धोखाधडी व डिजिटल ट्रांजेक्शन के बारें में लोगो को जागरूक करें। क्योंकि उनके मन से डर निकालना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी बैकर्स को कहा कि लोगों को सिविल स्कोर की महत्वता बतायें, उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को यह पता नहीं रहता है कि उनका सिविल स्कोर क्या है, जिससे उनकों ऋण लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसके बारें में भी आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। बैठक में आरसेटी निदेशक अशोक कालेर ने आरसेटी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने का आग्रह किया। डीडीएम नाबार्ड ने सभी बैंकर्स को कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकिग सुविधाओं में अधिक से अधिक विस्तार करें और आमजन को बतायें कि बैंक की सेवाओं में किसी भी प्रकार जोखिम नहीं है। बैठक में एडीएम शहर भावना शर्मा, यूआईटी तहसीलदार अनीता धतरवाल, आरबीआई प्रतिनिधि अक्षय गुंबर, उप मंडल प्रमुख विमल शर्मा, अग्रणी जिला नन्द लाल, डीडीएम नाबार्ड एम.एल. मीणा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता राजेंद्र चौधरी, डीपीएम राजीविका अर्चना मौर्य, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र विकास सिहाग सहित, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।