Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व रक्तदान दिवस पर बीडीके अस्पताल में होगा रक्तदान शिविर

झुंझुनूं, (13 जून 2025)। जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि आमजन अस्पताल में आकर किसी भी समय स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

“आपका रक्तदान- किसी के लिए वरदान ” थीम के तहत आमजन में जागरूकता अति आवश्यक है।

पीएमओ डॉ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि बीडीके अस्पताल में प्रतिदिन रक्तदान करने हेतु सुविधा उपलब्ध है। बल्ड सैपरेशन यूनिट में बल्ड के विभिन्न घटक बनाने की सुविधा उपलब्ध है। जिससे रोगी को आवश्यकतानुसार सघन रक्त कणिका, श्वेत कणिका, नवनिर्मित जमा प्लाज्मा, प्लेटलेट् को ट्रांसफ्यूज किया जा सकता है।
प्रतिदिन 15-20 यूनिट विभिन्न रोगीयों यथा ट्राॅमा पीड़ितो, गर्भवती महिलाओं, लाडो योजनान्तर्गत बालिकाओं, थैलीसीमिया रोगीयों हेतु प्रदान किया जाता है।

बीडीके अस्पताल द्वारा आपदा प्रबंधन के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में 86 युनिट भिजवाई गई थी। जिसमें युवाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर महत्ती भूमिका निभाई थी।
पीएमओ डॉ भाम्बू ने बताया कि आमजन द्वारा स्वजनों के जन्मदिन अथवा अन्य दिवस को बीडीके अस्पताल में आकर रक्तदान किया जाता रहा है। जो अज्ञात, गंभीर ट्रोमा पीड़ितों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.