Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बीकानेर में सिरेमिक हब हो तैयार, नए औद्योगिक क्षेत्र भी किए जाएं विकसित – उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री

इंडस्ट्री का पैसा लगे इंडस्ट्री में, रीको के पास नहीं फंड की कोई कमी

जयपुर, (11 जून 2025)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि बीकानेर में सिरेमिक हब पूरी तरह से तैयार हो। यहा पर सिरेमिक उद्योग के लिये आवश्यक कच्चा माल भी उपलब्ध है। गैस कंपनियां गैस कनेक्शन पाइप से सीधे इंडस्ट्रीयल एरिया तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि नए औद्योगिक क्षेत्रों की संभावनाएं तलाश कर सर्वे के आधार पर नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जाएं।

राठौड़ बुधवार को बीकानेर सर्किट हाउस में उद्योग समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होने कहा कि रीको के पास फंड की कोई कमी नहीं है। यहां से प्रस्ताव बनाकर भेंजे, फंड उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। इंडस्ट्री का पैसा इंडस्ट्री में लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीकानेर में इंडस्ट्री, पर्यटन, आमजन का जन जीवन सुधारने आदि को लेकर जो कार्य कई सालों से नहीं हुआ वो अब होगा।

उन्होंने करणी इंडस्ट्री इलाके में गंदे पानी की समस्या से निजात के लिये सीईटीपी निर्माण को लेकर पूरा एसेसमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्कील डवलपमेंट को लेकर शहर की वूलन, कारपेट, सोलर इंड्स्ट्री समेत विभिन्न इंडस्ट्री के साथ एमओयू करें।

उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। कहीं सड़क खोदी जा रही है तो वहां सीवरेज समेत अन्य विभागों से संबंधित कार्य भी साथ साथ हों ताकि आगामी 10 साल तक उस सड़क को फिर से ना खोदना पड़े। उन्होंने बारिश से पहले टूडी हुई सड़कों को ठीक करने, पानी भरने वाले स्थानों पर मलबा डलवाने के निर्देश दिए। हैरिटेज वॉक को लेकर उन्होंने फेजवाइज प्लान बनाने और स्थानीय जनता को भी साथ लेकर कार्य करने को कहा।

बैठक में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.