Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुआ श्रमदान

झुंझुनूं, (11 जून 2025)। राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में श्रमदान किया गया। अभियान के जिला संयोजक विशंभर पुनिया की अगुवाई में हुवे इस श्रमदान कार्यकम में बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे और स्टेडियम ट्रेक ओर दर्शक दीर्घा की सफाई की गई।
जिला संयोजक विशंभर पूनिया ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हुए विषय हैं। यदि हम सार्वजनिक स्थलों को साफ रखें तो जल स्रोत भी सुरक्षित रहेंगे। पुनिया ने कहा कि अभियान के तहत जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनजागरण, पौधारोपण, श्रमदान व जल स्रोतों की सफाई जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पुनिया ने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में गांव-शहर के हर कोने तक अभियान का संदेश पहुंचाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.