Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अगर झुलते तार ठीक नही हुए तो होगा उग्र आन्दोलन

सूरजगढ़,(10 जून 2025)। ग्राम पंचायत काकोडा व सूरजगढ़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हाई टेंशन विधुत लाईन के पोलो एवं झुलते तारों को ठिक करवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी सूरजगढ़ व सहायक अभियंता सूरजगढ़ को एन एस यू आइ प्रदेश संयुक्त सचिव यश डैला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और अवगत करवाया की सार्वजनिक स्थानों पर ये विधुत पोल व ढिले तार जानलेवा हैं इससे पूर्व भी घटनाएं हो चूकी है और दो व्यक्तियों की मृत्यु भी हो चुकी है इससे पूर्व भी प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है और आज जल्द से जल्द काम करवाने का अल्टिमेटम दिया गया है। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया अगर अगले कुछ दिनों में कार्य नहीं करवाया गया तो उर्ग आन्दोलन किया जायेगा। इस मोके पर नवीन बुलानिया, सुरेन्द्र शेखावत, जतीन कोठारी, दीपक यादव, प्रदीप कुमार, अनिल बुलानिया, प्रमेन्द्र शेखावत, सांवरमल , रविन्द्र तंवर, अंकित वर्मा, संदीप शेखावत, उम्मेद सिंह, सुमीत कुमार, धर्मेन्द्र बुलानिया, आलोक , सुरेन्द्र झाझड़ीया, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.