Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के 360 स्थलों पर होगा योग

झुंझुनूं, (9 जून 2025)। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के सहयोग से 21 जून को 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम सहित जिले में 360 स्थलों पर किया जावेगा। जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री की हैरिटेज एवं धार्मिक स्थलों के प्रोत्साहन के तहत जिला कलक्टर रामावतार मीणा के निर्देशानुसार लोहार्गल धाम, बिड़दीचन्द का कुआ, राणी सती मंदिर, सरस्वती मंदिर पिलानी, दादूपार्क उदयपुरवाटी, शेखावाटी फोर्ट सूरजगढ़, बाबा गुलाबगिरी मंदिर बीबासर, बाबा सुन्दरदास मंदिर गाडराटा, भीमसर बालाजी धाम, घोड़ीवारा बालाजी मंदिर सहित अनेक स्थानों को चिन्हित किया गया है।

डॉ. नीतेश सैनी योग चिकित्सक एवं समन्वयक आयुर्वेद विभाग ने बताया कि योग दिवस में अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आमजन को नियमित योगाभ्यास हेतु प्रेरित कर स्वस्थ रखने के उद्देश्य से 21 मई से 30 दिवसीय काउण्टडाउन योगाभ्यास शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर के औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, देव स्थल, पर्यटन स्थल एवं पार्को में नियमित रूप से किया जा रहा है। जिला कलक्टर द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के साथ योगदिवस के अधिक से प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने बाबत निर्देशित किया गया है ताकि जिले का प्रत्येक नागरिक इस अभियान में भागीदारी निभा सके।

सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर डॉ. पुरूषोतम लाल शर्मा, अलसीसर ब्लॉक पर डॉ. अश्विनी कुमार, पिलानी ब्लॉक पर डॉ. जगदीशचन्द्र, सूरजगढ़ बलॉक पर डॉ. मनरूप, चिड़ावा ब्लॉक पर डॉ. जितेन्द्र जोशी, बुहाना ब्लॉक पर डॉ. श्रवण कुमार शर्मा, सिंघाना ब्लॉक पर डॉ. विनोद कुमार सैनी, उदयपुरवाटी ब्लॉक पर डॉ. प्रतापराम कुमावत व नवलगढ़ ब्लॉक पर डॉ. श्रवण कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस योग दिवस पर जिले में 115000 संभावित योग प्रतिभागियों का लक्ष्य रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.