Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी का हुआ शुभारम्भ
रासायनिक पदार्थों का सेवन सावधानी से करें - सुरेन्द्र सैनी फूलवाला
नवलगढ (09 जून 2025)। कस्बे में सोमवार को श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी का शुभारम्भ हुआ। नवलगढ चैयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियो ने फीता काटकर श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी का विधिवत शुभारम्भ किया। प्रोपराइटर नेमीचंद सैनी व संजीव सैनी ने पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने कहा कि रसायनिक पदार्थों का सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस दौरान पार्षद हितेश थोरी, सतीश मीणा, अजय कुमार, गोपाल राकेश, प्रकाश पिलानिया सहित कई लोग मौजूद रहे। नेमीचंद सैनी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार जताया।