Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गौशालाओं को बिजली व पानी के घरेलू कनेक्शन देने के निर्देश

झुंझुनूं, (7 जून 2025)। जिले की गौशालाओं को अब बिजली एवं पानी के लिए वाणिज्यिक दरों से राहत मिल सकेगी। शनिवार को श्री गोपाल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशाला समिति द्वारा की गई मांग पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में समिति ने आग्रह किया था कि गौशालाओं को वाणिज्यिक कनेक्शन की बजाय घरेलू कनेक्शन दिया जाए, क्योंकि वे लाभ कमाने वाला व्यापारिक केन्द्र नहीं, बल्कि सेवा एवं जनकल्याण के केन्द्र हैं। इस पर सहमति जताते हुए कलेक्टर मीणा ने विद्युत एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशालाएं समाज सेवा के उद्देश्य से संचालित होती हैं और उन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए। इस निर्णय से गौशालाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है तथा संचालन में सहूलियत बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.