Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में अर्जुन सेवा संस्थान पाली में
थीम ’’ अपील का पर्दाफाश: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति का पर्दाफाश ’’ पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर
पाली, (31 मई 2025)। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वावधान में पीएलवी अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर ने शिविर में तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने, नशा करने से नुकसान, जागरूकता आदि सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग भारत मे कैंसर के 27% मामले तंबाकू से जुड़े है। तंबाकू छोड़ना संभव है,यदि व्यक्ति मानसिक रूप से दृढ़ संकल्प ले , युवाओं को नशे से हमेशा दूर रहना एवं जो लोग किसी रूप में नशे के आदि हो रहे, उन्हें प्रेरणादायक कहानियों एवम जागरूकता के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोड़ना हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क्या आया निशुल्क विधिक सहायता नालसा टोल फ्री नंबर 1500 आदि की जानकारी प्रदान की इसी क्रम में समंदर सिंह सहायक निरीक्षक मैं जानकारी देते हुए बताया कि समाज में जितने भी क्रीम हो रहे हैं उनके पीछे कहीं ना कहीं नशे की लत हो ना पाया गया है ऐसे व्यक्तियों को नशे से दूर रहना चाहिए ताकि वह अपने घर परिवार समाज का अहित हिट ना करें श्रम का विचार गुप्ता कानूनी जागरूकता जागरूकता से नशे की लत को छोड़ा जा सकता है इसी क्रम में वरिष्ठ समाज से भी राधेश्याम भाटी ने भी नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए शरीर में पोषक तत्व एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, इस कार्यक्रम में महेंद्र, ओमप्रकाश देवाराम सहित कई लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में तम्बाकू निषेध की शपथ भी दिलवाई गयी। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक हनवंत सिंह ने सभी का आभार जताया।