Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने 10 गांव-कस्बों में ट्यूबवेल स्वीकृत करवाए

1 करोड़ 76 लाख रुपए के इन कार्यों से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, पेयजल समस्या का होगा समाधान

झुंझुनूं, (31 मई 2025)। झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के 10 गांव-कस्बों में अब पेयजल संकट का समाधान होगा। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के ईस्लामपुर, माखर, सारी, सुल्ताना, दोरासर, बिन्जुसर, उदावास, दुर्जनपुरा, चनाना, मालुपुरा गांवों में मय विद्युत कनेक्शन नलकूप निर्माण के 1 करोड़ 76 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करवाएं हैं। विधायक भांबू ने इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व जलदाय विभाग के मंत्री केएल चौधरी का आभार जताया है। गौरतलब है कि गत सप्ताह केएल चौधरी झुंझुनूं दौरे पर रहे थे, उस दौरान विधायक भांबू ने यह मांग रखी थी।

यहां बनेंगे ट्यूबवेल:

ईस्लामपुर में गर्वा बस्ती में, माखर गांव में, सारी ग्राम में पानी की बसी टंकी के पास, सुल्ताना नगरपालिका में वाल्मिकी मौहल्ला जोडिया रोड पर, दाेरासर व बिन्जुसर गांव में, उदावास में कडवासरों की ढाणी में, दुर्जनपुरा की खातियों की ढाणी में, चनाना की रैगर बस्ती मेघवाल बस्ती में, मालुपुरा के योगियों के मौहल्ले में मय विद्युत कनेक्शन नलकूप का कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.