Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलेक्टर ने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को लेकर ली बैठक

सीकर (29 मई 2025)। कर्मभूमि से मातृभूमि (जल संचय—जनभागीदारी) अभियान को लेकर गुरूवार को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वारा जिले के भामाशाहों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर जल संरक्षण के कार्यों को करवाने के लिए आहवान किया गया।

बैठक में जिले में वर्षा पूर्व जल संरक्षण संरचनाओं को बनाने के लिए चर्चा हुई, जिसमें भामाशाह रिटेलज् प्राईवेट लिमिटेड कंपनी कोलकता द्वारा 18 रिचार्ज शॉफ्ट का निर्माण कार्य धोद एवं फतेहपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्ण किया जा चुका है एवं 100 रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण करवाये जाने के बारे में जानकारी बैठक में उपस्थित कंपनी प्रतिनिधि एवं भामाशाह सुनील मोर सीए एवं प्रदीप शर्मा रजिस्ट्रार सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के द्वारा दी गई। दिनेश शर्मा वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक ने बताया कि कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान के अन्तर्गत रिचार्ज,जल संरक्षण संरचनाओं के कार्य भामाशाहों, सीएसआर फंड, क्राऊड फडिंग से प्राप्त होने वाले डोनेशन, सहयोग राशि से किये जाने का प्रावधान किया गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीपीसी राकेश लाटा, नथमल खेदड़, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई,कार्मिक एवं भामाशाह मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.